पहलगाम हमले को लेकर बिश्नोई की हुंकार, हाफिज सईद अब कैसे बचाएगा अपनी जान

Summary :

बिश्नोई की तैयारी: पहलगाम के घावों का हिसाब चुकाना है

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में गैंग ने लश्कर-ए-तैयबा के हाफिज सईद की फोटो के साथ पाकिस्तान में हमला करने की चेतावनी दी है। इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। वैश्विक स्तर पर अपराध के धंधे करने वाले कई देशों में फैला बिश्नोई गिरोह कोई छोटा-मोटा सिंडिकेट नहीं है. इसका नेटवर्क बहुत बड़ा है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। इस गैंग की धमकी से जुड़ा सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें गैंग ने लिखा है कि पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों की हत्या का जवाब देने के लिए हम पाकिस्तान में घुसकर एक आदमी को मारेंगे जिसकी कीमत एक लाख होगी। पोस्ट में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद की फोटो भी है और उस पर क्रॉस का निशान लगाया गया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

भारत में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने अपराधों की जिम्मेदारी लेता रहा है। हालांकि इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है और क्या इसे गैंग ने ही पोस्ट किया है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से फैल रही है।

बिश्नोई पर कई आरोप

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अक्सर पाकिस्तानी गैंगस्टर और डॉन से संबंध होने का आरोप लगता रहा है। कई अपराधों में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के पाकिस्तान से संबंधों के सबूत भी दिए हैं, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई के जेल से दिए गए कथित इंटरव्यू में उसने इस बात से इनकार किया है। खुद को देशभक्त बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई ने बार-बार दावा किया था कि उसका देश के दुश्मनों से कोई संबंध नहीं है।

पाकिस्तानी राइफल का इस्तेमाल

पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो एक पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को ईद की बधाई दे रहा था. इतना ही नहीं, गिरोह के शूटरों को हथियारों की सप्लाई भी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए होती है. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में पाकिस्तान से एके-47 राइफल के अलावा .30 बोर और 9 एमएम की पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था.

क्या हाफिज को मार सकता हैं बिश्नोई ?

लॉरेंस का गिरोह कितना ताकतवर है, क्या वो हाफिज सईद को मार सकता है? लॉरेंस बिश्नोई इस समय जेल में है, फिर भी वो अपना गिरोह चला रहा है. ऐसे में अगर हाफिज सईद को मारने वाली इस वायरल पोस्ट को सच भी मान लिया जाए तो क्या लॉरेंस बिश्नोई भारत को सालों से आतंक के जरिए गहरे जख्म देने वाले मोस्ट वांटेड हाफिज सईद को मार सकता है? वैश्विक स्तर पर अपराध के धंधे करने वाले कई देशों में फैला बिश्नोई गिरोह कोई छोटा-मोटा सिंडिकेट नहीं है. इसका नेटवर्क बहुत बड़ा है. खास तौर पर कनाडा में इसके मजबूत तार जुड़े हुए हैं. अपराध सिंडिकेट में उसका बराबर का साथी गोल्डी बरार है.

‘मैं पूरी दुनिया चला रहा…’, पाक और भारत के तनाव के बीच ट्रंप का अनोखा दावा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।