बीजेपी ने गुरुवार को एसआईटी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में संलिप्त लोगों को बचाने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि पीड़ितों को इंसाफ दिलाने में कांग्रेस की कभी रूचि नहीं रही और उसके नेताओं ने समुदाय के खिलाफ हिंसा को ‘‘उचित’’ ठहराया।
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस एन धींगरा के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम ने हकीकत सामने ला दी और कहा कि 1984 में जो हुआ वह दंगा नहीं बल्कि सिखों के खिलाफ ‘‘भीषण नरसंहार’’ था।
36 मंत्रियों को 6 दिनों के भीतर कश्मीर भेजना घबराहट का संकेत : मनीष तिवारी
जावडेकर ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जैसे कांग्रेस नेताओं और हाल में सैम पित्रोदा ने अपने बयानों से हिंसा को ‘‘उचित’’ ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ ‘‘हत्यारों’’ के साथ है।


Download Android App
Download iOS App



