बहुत से ऐसे लोग जो अपनी जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या कर लेते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स रेलवे टै्रक पर लेकर खुदकुशी करने की कोशिश करता है। इस पूरे वाक्या का वो खुद वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है और तभी सामने से तेज रफ्तार में ट्रैन आ जाती है।

ये घटना अलीगढ़ के नौरंगाबाद छावनी से गुजर रहे रेलवे ट्रैक की है। रात के समय लड़का अंधेरे में रेलवे ट्रैक पर आकर लेट जाता है और वो अपनी गर्दन को पटरी पर रख देता है और तभी सुसाइड का वीडियो बनाने लगता है। वहीं मोबाइल के फ्रंट कैमरे से हो रही शूटिंग में लड़का तेज-तेज से बोलता है। आई लव यू चाचा,आई लव हिम। लड़के को ऐसी अजीबो-गरीब हरकत करते देख वहां से गुजर रहे लोग हैरान रह जाते हैं।
ये लड़का उससे बचाने की कोशिश करता है तब सामने से एक बहुत तेज रफ्तार में ट्रैन आती है,लेकिन एक शख्स की समझदारी के चलते पटरी पर लेटे शख्स को समय रहते ही खींच लिया जाता है और उससे शख्स की जान बच जाती है। बताया जाता है कि आत्महत्या करने की कोशिश करने वाला शख्स नशे की हालत में था बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



