पाकिस्तान में गुरुद्वारे पर हमला, BJP ने राहुल और प्रियंका से पूछा-क्या कांग्रेस को अत्याचार के और सबूत चाहिए?

Summary :

पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर भीड़ द्वारा कथित पथराव एवं नारेबाजी की नई तस्वीर सामने आई है। गुरुद्वारे पर कल सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पथराव किया और हमलावरों ने ननकाना साहिब का नाम बदलने की धमकी भी दी।

पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर भीड़ द्वारा कथित पथराव एवं नारेबाजी की नई तस्वीर सामने आई है। गुरुद्वारे पर कल सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पथराव किया और हमलावरों ने ननकाना साहिब का नाम बदलने की धमकी भी दी। इस बात को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर को निशाना साधा है। गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमले के बाद भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछा है कि आप के लिए ये सबूत काफी है या और चाहिए? वहीं कांग्रेस ने ननकाना साहिब पर भीड़ द्वारा कथित पथराव एवं नारेबाजी की घटना के लिए वहां की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को कहा कि इमरान खान की सरकार को इस पवित्र स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

पाकिस्तान में गुरुद्वारा में हमले के बाद बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आड़े हाथ लिया। पात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा…पाकिस्तान में हमारे सिख भाइयों को धमकी दी जा रही है।

वहीं, बीजेपी नेता जीतेंद्र सिंह ने लिखा कि कांग्रेस पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की हुई प्रताड़ना को कब स्वीकारेगी!
ननकाना साहिब पर हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर लिखा है कि कल पाकिस्तान के पवित्र श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारा के सबसे पवित्र स्थान पर तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की गई। यह घटना पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक उत्पीड़न और सीएए के पीछे धार्मिक अत्याचार को मान्यता देने से मना करने वालों के लिए आंखें खोलने वाला होना चाहिए।

CAA Protest: मुजफ्फरनगर पहुंचीं प्रियंका गांधी, पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से की मुलाकात

Desk Team