मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यहां मंत्रालय में मंत्रिमंडल की बैठक के पूर्व मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2020 की डायरी और कैलेण्डर का विमोचन किया। इस मौके पर मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित थे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2020 के शासकीय कैलेण्डर की विषय वस्तु सरकार द्वारा पिछले एक वर्ष में जनहित में किए गए कार्यों पर केन्द्रित है। रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, अधोसंरचना निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाएं सभी को सुलभ हों की दिशा में विशेष प्रयास पिछले एक वर्ष में किए गए है।
सरकार की इन उपलब्धियों से प्रदेश और यहां के नागरिकों को जो लाभ मिला है, उन योजनाओं को वर्ष 2020 के कैलेण्डर में रेखांकित किया गया।


Download Android App
Download iOS App



