भाजपा ने ग्राउंड जीरो पर उतारे दिग्गज: रिजिजू को भेजा मिजोरम, जतिंदर बने चंडीगढ़ अध्यक्ष

Summary :

भाजपा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है. पार्टी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन को सह-प्रभारी बनाया है. आपको बता दें, मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा और परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे. The BJP National President Shri @JPNadda has appointed Shri @KirenRijiju as the Election Incharge for the forthcoming assembly election of Mizoram. Shri @YanthungoPatton and Shri @anilkantony have been appointed as the Election Co-Incharge for the upcoming assembly election…

भाजपा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है. पार्टी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन को सह-प्रभारी बनाया है. आपको बता दें, मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा और परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे.

इसके अलावा भाजपा सुप्रीमो जेपी नड्डा ने जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनाया है. हरियाणा और पंजाब  की राजधानी चंडीगढ़ में भाजपा खुद को मजबूत करने में जुटी है. चंडीगढ़ को भाजपा का गढ़ माना जाता है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार किरण खेर ने यहां जीत का परचम लहराया था.

उल्लेखनीय है कि 5 राज्यों (मिजोरम-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़-राजस्थान-तेलंगाना) में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. दिग्गज नेताओं को ग्राउंड जीरो पर उतारकर पार्टी ने संकेत दिया है कि उसके लिए यह चुनाव कितना महत्वपूर्ण है.

Desk Team