भाजपा असम के हितों की हमेशा रक्षा करेगी : PM मोदी

Summary :

मोदी ने कहा, राज्य में तीन जनजातीय स्वायत्त परिषद के चुनावों में भाजपा को मजबूत समर्थन के लिए मैं असम की मेरी बहनों और भाइयों का आभार व्यक्त करता हूं।

पूर्वोत्तर में नागरिकता विधेयक को लेकर हो रही राजनीतिक गहमागहमी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा हमेशा असम के हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने तीन जनजातीय स्वायत्त परिषदों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने के लिए ट्विटर के माध्यम से राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘राज्य में तीन जनजातीय स्वायत्त परिषद के चुनावों में भाजपा को मजबूत समर्थन के लिए मैं असम की मेरी बहनों और भाइयों का आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा असम के विकास और समृद्धि के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।” भाजपा ने स्वायत्त परिषद के चुनावों में कई सीटें जीती हैं। मोदी ने कहा, “सरकार राज्य के हितों की हमेशा रक्षा करेगी।”

modi_assam tweet

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “केंद्र और असम सरकार की कई पहलों ने असम के लोगों के जीवन को बदलने में योगदान दिया है।” बहरहाल, पूर्वोत्तर में भाजपा के कई सहयोगी दल नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 के खिलाफ मंगलवार को गुवाहाटी में बैठक करेंगे।

modi tweet

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने से नहीं चुकेगा भारत : PM मोदी

Desk Team