पूर्वी दिल्ली : शाहदरा इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल सड़क पर सात माह के मासूम बच्चे को गोद में लेकर खड़ी एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मासूम मां की गोद से उछलकर जमीन पर जा गिरा। महिला के पति ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मासूम मोहम्मद जैद को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल खुशनसीब का उपचार जारी है।
पुलिस ने महिला के पति मो.इमरान के बयान पर अज्ञात के खिलाफे केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, इमरान परिवार सहित वेलकम की जनता कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी खुशनसीब और सात माह के बेटे जैद के साथ श्यामलाल कॉलेज के पास बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने खुशनसीब को टक्कर मार दी। जैद मां की गोद से उछलकर नीचे गिर गया। उधर, आरोपी कार समेत मौके से फरार हो गया।


Download Android App
Download iOS App



