आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की बैठक राष्ट्रीय मुख्यालय स्थित पार्टी मुख्यालय में हो रही है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता सम्मिलित हुए।
कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
भाजपा मुख्यालय में हो रही बैठक में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित कई मुख्यमंत्री शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



