Brijbhushan का Rahul Gandhi पर तंज, उनकी बातों से अपरिपक्वता झलकती है

Summary :

बृजभूषण ने राहुल गांधी को बताया अपरिपक्व नेता

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गोंडा में मैराथन का आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह मौजूद रहे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों से अपरिपक्वता झलकती है।

मुगल शासक औरंगजेब वाले मुद्दे पर बृजभूषण ने कहा कि “भारत की जनभावना औरंगजेब के खिलाफ है। हिंदुस्तान औरंगजेब को अच्छा शासक नहीं मानता। ऐसा नहीं है क‍ि औरंगजेब अच्छा शासक नहीं था, लेकिन भारत में उसको बेहतर नहीं माना जाता।”

अखिलेश के अबू आजमी के समर्थन करने पर उन्होंने कहा, " अबू आजमी जैसे लोग सपा को हाशिए पर ला रहे हैं। अखिलेश यादव की मजबूरी कह सकते हैं कि उनके नेता सोच समझकर नहीं बोलते हैं। ये लोग सपा और अखिलेश को संकट में डाल रहे हैं।"

Bangladesh- Pakistan में हिंदुओं पर अत्याचार पर भड़के Brij Bhushan Sharan Singh

राहुल गांधी को घेरते हुए भाजपा नेता ने कहा, " हम लोगों ने राहुल गांधी को गंभीरता से लेना छोड़ दिया। उनकी बातों से अपरिपक्वता झलकती है।"

केजरीवाल को घेरते हुए उन्होंने कहा, "बड़ी चालाकी और धूर्तता से केजरीवाल ने 10 साल सरकार चलाई है। अब दिल्ली के लोगों का मोह भंग हो गया है। आने वाले समय में दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस की सीधी लड़ाई होगी। आम आदमी हो हल्ला वाली पार्टी है। इन लोगों ने 10 साल में दिल्ली का सत्यानाश कर दिया।"

बता दें कि मैराथन में 500 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। भाजपा सांसद करन भूषण सिंह और उनके भाई विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। मैराथन उद्घाटन के कार्यक्रम में भाजपा विधायक की पत्नी राजश्री सिंह भी मौजूद रहीं। मैराथन के समापन के बाद विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.