महाशिवरात्रि के दिन ऑनलाइन मंगाया कुट्टू का आटा, सेवन करने से ग्रेटर नोएडा की 2 सोसाइटी के 40 लोग पड़े बीमार

Summary :

Buckwheat Flour Food Poisioning: महाशिवरात्रि पर्व का दिन हर जगह धूमधाम से मनाया गया और कई लोगों ने व्रत भी रखा लेकिन व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटा का सेवन करने से ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी के लोग बीमार पड़ गए जिससे वहां हड़कंप मच गया है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा के इको विलेज-3 और हिमालया प्राइड सोसाइटी के लोगों को व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटा के सेवन करना भारी पड़ गया और 40 लोगों बीमार पड़ गए। कुछ लोगों की हालात ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। Buckwheat…

Buckwheat Flour Food Poisioning: महाशिवरात्रि पर्व का दिन हर जगह धूमधाम से मनाया गया और कई लोगों ने व्रत भी रखा लेकिन व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटा का सेवन करने से ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी के लोग बीमार पड़ गए जिससे वहां हड़कंप मच गया है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा के इको विलेज-3 और हिमालया प्राइड सोसाइटी के लोगों को व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटा के सेवन करना भारी पड़ गया और 40 लोगों बीमार पड़ गए। कुछ लोगों की हालात ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Buckwheat Flour Food Poisioning

Buckwheat Flour Food Poisioning
Buckwheat Flour Food Poisioning

दोनों सोसाइटी के लोगों ने ऑनलाइन कट्टू का आटा मंगवाया था और बताया जा रहा है कि वह खुले पैकेट में था जिसका सेवन लोगों ने व्रत के बाद किया और 40 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई जिससे कुछ लोगों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। लोगों को आटे के सेवन के बाद पेट में दर्द, उल्टी होना और दस्त जैसी समस्या बढ़ने लगी जिसके चलते हुए उपचार के लिए न्यूमेड अस्पताल पहुंचाया गया।

Greater Noida Food Poisioning

Buckwheat Flour Food Poisioning
Buckwheat Flour Food Poisioning

आटे का सेवन करने के बाद ही लोगों को कई समस्याओं के साथ ही बैचेनी होने लगी। इस मामले की पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है और सोसाइटी, अस्पतालों का भी जायजा लिया जा रहा है जिससे मिलावटी आटे के मुख्य स्रोत का पता लगाया जा सके साथ ही प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला हो सकता है। फिलहाल अभी जांच जारी है।

ALSO READ: ग्रेटर नोएडा में 6 साल से खुला ‘मौत का गड्ढा’! 3 साल के मासूम की डूबने से मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।