असम चुनाव से पहले Congress को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Ripun Bora ने दिया इस्तीफा

Summary :

Ripun Bora Resigns From Congress: असम में आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस को करारा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सभी पदों के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा लिया है। उन्होंने 2021 में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से तब इस्तीफा दे दिया था, जब कांग्रेस की करारी हार हुई थी। वह राज्यसभा के भी सदस्य रह चुके थे। तरुण गोगोई सरकार के दो कार्यकालों में वह लगातार मंत्री रहे और पहली बार 2001 में विधायक चुने गए थे। 2022 में भी…

Ripun Bora Resigns From Congress: असम में आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस को करारा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सभी पदों के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा लिया है। उन्होंने 2021 में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से तब इस्तीफा दे दिया था, जब कांग्रेस की करारी हार हुई थी। वह राज्यसभा के भी सदस्य रह चुके थे। तरुण गोगोई सरकार के दो कार्यकालों में वह लगातार मंत्री रहे और पहली बार 2001 में विधायक चुने गए थे।

2022 में भी छोड़ी थी कांग्रेस

रिपुन बोरा असम कांग्रेस में करीब 5 सालों तक प्रदेश अध्यक्ष रहे थे। 2016 में उन्हें पार्टी की कमान मिली थी। इसी साल वह राजयसभा के लिए चुने गए थे, जिसका कार्यकाल 2022 में समाप्त हुआ था। उन्होंने 2022 में कांग्रेस छोड़ दी थी और TMC का हाथ थाम लिया था। हालांकि 2024 में वह फिर से कांग्रेस में लौट आए। कांग्रेस में वापसी के बाद भी वह ज्यादा चर्चा में नहीं थे।

ऐसे में उनका इस्तीफा अहम है और माना जा रहा है कि कांग्रेस को इसका नुकसान हो सकता है। राज्य में चुनाव प्रचार अगले कुछ दिनों में जोर पकड़ सकता है, जबकि हिमंत बिस्वा सरमा काफी ऐक्टिव हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी चर्चा में आया है।

Assam news today: भाजपा में शामिल हो सकते हैं रिपुन!

Ripun Bora Resigns From Congress
Ripun Bora Resigns From Congress (Image- Social Media)

रिपुन के इस्तीफे के बाद चर्चा ये है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस बीच हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई में आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। सीएम हिमंत पर पहले आरोप था कि उनके पास 1000 बीघा जमीन है, जबकि हिमंत सरमा ने गोगोई पर पाकिस्तान से लिंक होने का आरोप लगाया। इसके जवाब में गौरव गोगोई ने कहा कि लगता है सीएम हिमंत का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इस पर कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं ने भी हिमंत पर हमला किया और कहा कि यदि आरोपों में सच्चाई है, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? असम पुलिस ने अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया है।

हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई की जंग

Ripun Bora Resigns From Congress
Himanta Biswa Sarma and Gaurav Gogoi (Image- Social Media)

रिपुन बोरा के इस्तीफे के बाद यह चर्चा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस बीच, हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। पहले, सीएम हिमंत पर आरोप था कि उनके पास 1000 बीघा जमीन है, जबकि हिमंत सरमा ने गोगोई पर पाकिस्तान से लिंक होने का आरोप लगाया। इसके जवाब में, गौरव गोगोई ने कहा कि लगता है कि सीएम हिमंत का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इस पर कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं ने भी हिमंत पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि आरोप सही हैं, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? असम पुलिस ने अब तक कोई केस भी दर्ज नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: 13 देश शामिल, 600 Startups, दिल्ली में लगेगा AI का महाकुंभ, जानें भारत मंडपम में कब तक होगा आयोजित

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।