CAA Implemented Across Country: देश में सीएए लागू हो गया है। इस दौरान 3 देशों में गैर मुस्लिमों को मौका मिलेगी। इसके साथ ही अफगानिस्तान के शरनार्थियों को लाभ होगा। गृह मंत्री अमित शाह के तरफ से अधिसूचना का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बीच गैर मुस्लिम, हिन्दू, सिख और अफगानिस्तान के शरणार्थियों को लाभ मिलेगा।
Highlights:
- देश में सीएए लागू हो गया
- अफगानिस्तान के शरनार्थियों को लाभ होगा
CAA संशोधन कानून?
बता दें कि CAA नागरिकता संशोधन कानून 2019 है। इसमें 3 पड़ोसी देशों जैसे- पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उन अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता खोलता है। दरअसल, बहुत लंबे समय से भारत में सरण ली हुई है। इसके साथ ही इस कानून में किसी भी भारतीय चाहे वह किसी मजहब का हो, उससे नागरिकता छीनने का कोई अधिकार नहीं है। भारत में मुस्लिमों या किसी भी कोई धर्म और समुदाय के लोगों की इस नागरिकता को इस कानून से कोई भी खतरा नहीं है।
जो कहा सो किया…
मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी कर पूरी की अपनी गारंटी। pic.twitter.com/YW8mFyjJxJ
— BJP (@BJP4India) March 11, 2024


Download Android App
Download iOS App



