सीबीआई ने निजी विमानन कंपनी एयर एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टोनी फर्नांडीज एवं अन्य के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। यह मामला अंतरराष्ट्रीय उड़ान लाइसेंस पाने के लिए नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ा है।
अधिकारियों ने बताया कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन का लाइसेंस पाने के लिए कंपनी के अधिकारियों द्वारा 5/20 नियम के कथित उल्लंघन से जुड़ा है। इसके अलावा इसमें विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) के नियमों के उल्लंघन का मामला भी शामिल है।
विमानन क्षेत्र में 5/20 के नियम से आशय किसी कंपनी के लिए पांच साल का अनुभव और 20 विमानों का बेड़ा होना अनिवार्य है , तभी वह अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन कर सकती है।
एयर एशिया मलेशिया के समूह सीईओ एंथनी फ्रांसिस ‘ टोनी ’ फर्नांडीज के अलावा ट्रैवल फूड के मालिक सुनील कपूर , एयर एशिया के निदेशक आर . वेंकटरमण , विमानन सलाहकार दीपक तलवार , सिंगापुर की एसएनआर ट्रेडिंग के निदेशक राजेंद्र दुबे और अज्ञात सरकारी कर्मचारियों के नाम भी प्राथमिकी में शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली , मुंबई और बेंगलुरु समेत छह स्थानों पर छापे मारे गए हैं। सीबीआई का आरोप है कि फर्नांडीज ने लाइसेंस पाने के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ कथित लॉबिंग की वह मौजूदा 5/20 नियम को हटा दें और नियामकीय नीति में बदलाव करें।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



