CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं की परीक्षा में भाग लेने वाले 25 लाख छात्रों व उनके माता पिता परीक्षा परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। इन छात्रों व अभिभावकों का इंतजार अब जल्द खत्म होने की उम्मीद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीएसई इसी सप्ताह में किसी भी दिन 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।
हालांकि परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की अधिकारिक तारीख बोर्ड द्वारा नोटिस या अलर्ट के रूप में जारी की जाएगी। बोर्ड द्वारा उक्त माध्यमों के जरिए किसी भी समय परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बारे में सूचना जारी की जा सकती है। अभिभावकों का कहना है कि बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित किए जाने बाद ही पता चल पाएगा कि किस विषय में छात्र ने कितने अंक प्राप्त किए हैं, उसके आधार पर ही छात्र द्वारा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के तहत उपयुक्त विषय में अंक बढ़ाने का आवेदन करन उचित है। जानकारी के अनुसार छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड व आईडी दर्ज करनी होगी। सीबीएसई क्लास 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।
यहां बता दें कि बोर्ड द्वारा दसवीं के दूसरे एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है। स्कूलों ने 18 मार्च तक उन छात्रों की सूची (एलओसी) बनानी शुरु कर दी है, जो दूसरी परीक्षा देने के इच्छुक हैं। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत 10वीं के छात्रों को अब एक ही वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। दूसरी परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी जिसमें छात्र अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं। यहां बता दें कि सीबीएसई रिजल्ट एसएमएस और आईवीआरएस के माध्यम से भी उपलब्ध करा सकता है। स्कूलों को डिजिटल मार्कशीट वेरिफिकेशन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। छात्रों को सूचना दी जाती है कि एडमिट कार्ड संभाल कर रखें क्योंकि रिजल्ट चेक करने में इसकी जरूरत पड़ेगी। सीबीएसई क्लास 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।


Download Android App
Download iOS App




