Home »
India »
cbse 10th result will be released tomorrow
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दसवीं बोर्ड के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर दी।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे प्यारे बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों, सीबीएसई के दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। मैं सभी छात्रों की सफलता की कामना करता हूं।’’
गौरतलब है कि निशंक को यह स्पष्टीकरण तब देना पड़ा जब कुछ चैनलों में सुबह से यह खबर प्रसारित होने लगी कि दसवीं बोर्ड के नतीजे आज आ जाएंगे। इससे छात्रों में बेचैनी और खलबली मच गई। सीबीएसई मुख्यालय ने भी पहले ट्वीट कर यह खंडन किया कि दसवीं बोर्ड के नतीजे आज नहीं आने वाले हैं। इसके बाद डॉ। निशंक ने ट्वीट कर छात्रों को यह बताया कि दसवीं बोर्ड के नतीजे कल आएंगे।
स्टूडेंट्स इन वेबसाइट पर पर देख सकते हैं रिजल्ट
www.cbse.nic.in/, www.results.nic.in
www.cbseresults.nic.in
गौरतलब है कि बोर्ड ने कल 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए थे इसके बाद से छात्रों में 10वीं बोर्ड के नतीजों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी। 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5.96 प्रतिशत बेहतर रहा । 12वीं कक्षा में क्षेत्रवार त्रिवेंद्रम क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जहां के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.67 रहा ।
सीबीएसई ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए इस वर्ष मेधा (मेरिट) सूची जारी नहीं करने का निर्णय लिया है । इस वर्ष 12वीं कक्षा में कुल 88.78 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जबकि 2019 में 83.40 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। यानी, पिछले साल की तुलना में इस साल 5.38 प्रतिशत अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए।