केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। हरियाणा के मख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 20,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हाइवे और सड़कों से प्रदेश को एक नई गति मिलेगी।
इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334बी पर 35.4 किलोमीटर के 4 लेन वाले रोहाना/हसनगढ़ से झज्जर तक 1,183 करोड़ रुपये की परियोजना, राष्ट्रीय राजमाग संख्या 71 पर पंजाब-हरियाणा सीमा से जिंद खंड तक 857 करोड़ रुपये की लागत वाली 70 किलोमीटर लंबी परियोजना शामिल हैं।

जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है, उसमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 152 डी पर इस्माइलपुर से नारनौल के बीच 227 किलोमीटर लंबी 6 लेन वाली परियोजना शामिल हैं। इस पर कुल 8,650 करोड़ रुपये का खर्च होगा।


Download Android App
Download iOS App



