CBSE Board Exams Date Sheet 2026: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की टेंटेटिव डेट शीट की जारी, जानें कब होंगे एग्जाम?

Summary :

CBSE Board Exams Date Sheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अस्थायी डेट शीट (Tentative Date Sheet) जारी कर दी है। इस डेट शीट के अनुसार, परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से लेकर 15 जुलाई 2026 के बीच कराई जा सकती हैं। CBSE Board Exams Date Sheet 2026: 45 लाख छात्र होंगे शामिल CBSE द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 45 लाख छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। यह संख्या कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाओं को मिलाकर है। छात्र कुल 204…

CBSE Board Exams Date Sheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अस्थायी डेट शीट (Tentative Date Sheet) जारी कर दी है। इस डेट शीट के अनुसार, परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से लेकर 15 जुलाई 2026 के बीच कराई जा सकती हैं।

CBSE Board Exams Date Sheet 2026: 45 लाख छात्र होंगे शामिल

CBSE द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 45 लाख छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। यह संख्या कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाओं को मिलाकर है। छात्र कुल 204 विषयों में परीक्षा देंगे।

Tentative Datesheet: भारत सहित 26 देशों में होंगी परीक्षाएं

इन परीक्षाओं का आयोजन सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों के 26 देशों में भी किया जाएगा। इससे साफ है कि CBSE की परीक्षाएं अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फैली हुई हैं और दुनियाभर में छात्र इसमें हिस्सा लेते हैं।

CBSE Board Exams Date Sheet 2026
CBSE Board Exams Date Sheet 2026

CBSE Board Exams Date Sheet: परीक्षाओं के प्रकार

CBSE ने इस बार तीन प्रकार की परीक्षाओं की योजना बनाई है:

  • मुख्य परीक्षा (Main Exam) – कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए
  • खेल कोटे के छात्रों की परीक्षा – केवल कक्षा 12 के लिए
  • दूसरी परीक्षा (Second Chance Exam) – कक्षा 10 के लिए
  • अनुपूरक परीक्षा (Compartment Exam) – कक्षा 12 के लिए

इन सभी परीक्षाओं की अस्थायी तिथियां जारी की गई हैं ताकि छात्र, शिक्षक और स्कूल पहले से ही अपनी योजनाएं बना सकें।

CBSE Board Exams Date Sheet 2026
CBSE Board Exams Date Sheet 2026

Tentative Datesheet:डेट शीट क्यों जरूरी है?

अस्थायी डेट शीट जारी करने का उद्देश्य यह है कि:

  • छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर ढंग से प्लान कर सकें।
  • स्कूल अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को उसी अनुसार ढाल सकें।
  • शिक्षक समय रहते तैयारी कर सकें और पढ़ाई की रूपरेखा तय कर सकें।

डेट शीट मिलने से परीक्षा से पहले का तनाव भी कुछ हद तक कम होता है और सभी को एक तय दिशा में तैयारी करने का मौका मिलता है।

CBSE Board Exams Date Sheet 2026
CBSE Board Exams Date Sheet 2026

Answer Sheets: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

CBSE ने यह भी बताया कि परीक्षाएं समाप्त होने के लगभग 10 दिन बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य शुरू किया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया 12 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। इससे परीक्षा परिणाम समय पर जारी किए जा सकेंगे।

CBSE Board Exams Date Sheet 2026
CBSE Board Exams Date Sheet 2026

अंतिम डेट शीट बाद में आएगी

फिलहाल जो डेट शीट जारी की गई है वह टेंटेटिव (संभावित) है। अंतिम तिथि-पत्रक उन छात्रों की अंतिम सूची स्कूलों द्वारा बोर्ड को जमा करने के बाद जारी किया जाएगा। तब तक छात्र इस टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी करते रहें।

यह भी पढ़ें: ‘भारत के कानून मानने होंगे…’, कर्नाटक हाई कोर्ट ने X को दिया तगड़ा झटका, जानें क्या है पूरा मामला

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।