CBSE Compartment Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री, कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम में शामिल लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज, 12 अगस्त को खत्म हो गया। बोर्ड ने नतीजे ऑनलाइन माध्यम से जारी किए हैं। इस एग्जाम में कुल 53.08 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। CBSE कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन 28 जुलाई 2026 को किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें वे विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिन्हें मेन एग्जाम में किसी विषय में कंपार्टमेंट आया था या जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे। एग्जाम खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब बोर्ड ने आधिकारिक रूप से नतीजे जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं।
53.08 फीसदी बच्चे हुए पास
- CBSE की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए कुल 2,91,576 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
- इनमें से 2,75,287 छात्र-छात्राएं एग्जाम में शामिल हुए।
- इनमें 1,11,056 छात्र इम्प्रूवमेंट एग्जाम में शामिल हुए थे, जबकि 1,64,231 छात्र ने कंपार्टमेंट एग्जाम दिए थी।
- एग्जाम में शामिल कुल विद्यार्थियों में से 53.08 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
- वहीं विद्यार्थियों की सुविधा के लिए CBSE ने रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराया है।
- छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- इसके अलावा DigiLocker की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई गई है।
- विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या DigiLocker का ही इस्तेमाल करें।
- रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।
CBSE 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?
CBSE सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Latest News सेक्शन में जाएं।
- यहां Class 12th Supplementary Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट को ध्यान से चेक करें और फ्यूचर के लिए इसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर लें।
DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट
- CBSE का डिजिटल रिजल्ट DigiLocker पर भी उपलब्ध है।
- छात्र अपने DigiLocker अकाउंट में लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- यह डिजिटल डॉक्युमेंट्स आगे की पढ़ाई और जरूरी प्रक्रियाओं में काम आ सकता है।
यह भी पढ़ें: कावेरी विवाद मामले में 13 अगस्त को 2000 से अधिक संगठनों का ‘कर्नाटक बंद’ का ऐलान, जानिए क्या है पूरा विवाद



Download Android App
Download iOS App




