CBSE : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा की मुख्य परीक्षाओं में कम नंबर आने या किसी विषय में फेल होने वाले छात्रों को बोर्ड ने अपना प्रदर्शन सुधारने और साल बचाने का बेहतरीन अवसर पर दिया है। सीबीएसई ने मंगलवार से कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा (कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट) 2026 के लिए लिस्ट ऑफ डाक्यूमेंट्स (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसकी अंतिम तारीख सात जुलाई 2026 तय की गई है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने योग छात्रों का रजिस्ट्रेशन बोर्ड के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘परीक्षा संगम’ के माध्यम से समय पर पूरा कर लें। सूचना के अनुसार, इस सप्लीमेंट्री परीक्षा का लाभ दो श्रेणियां के छात्र उठा सकते हैं। कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्हें कक्षा बारहवीं के मुख्य परीक्षा रिजल्ट में कंपार्टमेंट श्रेणी रखा गया है।
ये छात्र अपने उस विषय का पास प्रतिशत सुधारने के लिए परीक्षा दे सकते हैं। इंप्रूवमेंट श्रेणी के तहत वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो मुख्य परीक्षा रिजल्ट में किसी एक विषय के मार्क्स से संतुष्ट नहीं है और उसे बेहतर करना चाहते हैं।
इस तारीख के बाद से आवेदन नहीं किए जाएंगे स्वीकार
बोर्ड ने कहा कि यदि कोई स्कूल निर्धारित समय में एलओसी जमा नहीं कर पता तो उसे आठ जुलाई से नौ जुलाई 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन करने का एक आखरी मौका दिया आएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
भारतीय स्कूलों के छात्रों के लिए प्रति विषय 300 का शुल्क तय किया गया है। यदि छात्र तय समय के बाद फॉर्म भरते हैं तो उन्हें 300 परीक्षा शुल्क के साथ 2000 लेट फीस देनी होगी। नेपाल के छात्रों के लिए 1000 शुल्क तय किया गया है। अन्य विदेशी छात्रों के लिए 2000 शुल्क निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एलओसी केवल स्कूलों के माध्यम से ही ऑनलाइन स्वीकार की जाएगी। किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से सीधा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं होगी। आवेदन करने के बाद किसी भी छात्र के विषय को बदलने की अनुमति नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें : पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में कारोबार होगा आसान, निवेश बढ़ाने के लिए केंद्र ने जारी किया व्यापक रोडमैप


Download Android App
Download iOS App




