प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बैठक में लिए गए फैसलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत केंद्र प्रायोजित नई योजना के तौर पर स्टार्स प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा, शिक्षा से क्या सीखा ये मूल उद्देश्य है। इसके लिए कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसको 6 राज्यों में वर्ल्ड बैंक की मदद से चलाया जाएगा। स्टार्स कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करेगा। इसमें 6 राज्य हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल और ओडिशा शामिल हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 5,718 करोड़ रुपये है। इसमें विश्व बैंक की 500 मिलियन डॉलर की मदद होगी।
IMF अनुमान पर राहुल का तंज- यह नफरत भरे राष्ट्रवाद के 6 साल की ठोस उपलब्धि
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान- दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 529 करोड़ का विशेष पैकेज को मंजूरी दी गयी है। यह 5 साल के लिए रहेगा और इसका लाभ 10,58,000 परिवारों को होगा।
मंत्रिमंडल ने नागरनार स्टील प्लांट को राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड से अलग होने को और पूरे सरकारी हिस्से को एक रणनीतिक खरीदार को बेचकर अलग होने वाली कंपनी के रणनीतिक विनिवेश को भी अनुमति दी। कैबिनेट ने भारतीय सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड के मौजूदा रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार की वाणिज्यिक व्यवहारिता बढ़ाने के लिए ‘एडीएनओसी मॉडल’ के संशोधन को अनुमति दी है।


Download Android App
Download iOS App



