जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को मंगलवार रात लगभग 14 महीने बाद नजरबंदी से रिहा कर दिया गया है। उनकी रिहाई के बाद नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने महबूबा मुफ्ती से उनका हालचाल जाना। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा, महबूबा मुफ्ती को शादी 4 महीने से अधिक हिरासत में रखने के बाद कल रिहा कर दिया गया। उनसे मुलाकात करना कोई राजनीतिक मकसद नहीं था, हम सिर्फ उसे देखने आए थे।

इससे पहले महबूबा ने पीडीपी नेताओं से अपने आवास पर मुलाकात की थी। लगभग 14 महीने बाद महबूबा मुफ्ती पहली बार सार्वजानिक तौर सामने देखी गईं। मंगलवार रात उनको नजरबंदी से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद अपने बयान में महबूबा ने कश्मीर मुद्दे के समाधान और अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए अपने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया।


Download Android App
Download iOS App



