चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

Summary :

किसानों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई चर्चा: शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को किसानों के मुद्दों पर एक अहम बैठक की। बैठक में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया गया और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान संगठनों के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। किसान नेताओं को ध्यान से सुना गया और उनकी बातों को समझा गया। अगली बैठक 19 मार्च को होगी, जिसमें एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लेकर और भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बैठक इसलिए भी अहम थी, क्योंकि इसमें किसानों ने अपनी बात को सीधे तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष रखा।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह बैठक केंद्रीय मंत्री और पंजाब सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में हुई थी। किसानों के संगठन 19 मार्च को एमएसपी पर संबंधित आंकड़े केंद्र सरकार को सौंपेंगे। बैठक में केवल एमएसपी के कानूनी अधिकार को लेकर ही चर्चा हुई। राज्य सरकार किसानों के साथ है और इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान ढूंढने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से एक्टिव है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रियों ने किसान नेता जगजीत सिंह से अपील की है कि वह अपना अनशन समाप्त करें। बैठक में महाराष्ट्र, केरल सहित अन्य राज्यों में एमएसपी से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

केंद्रीय मंत्रियों ने किसान नेताओं से अपील की कि वह 19 मार्च को होने वाली अगली बैठक में और अधिक जानकारी साझा करें ताकि इस मुद्दे का हल जल्द निकाला जा सके।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.