भोपाल: मुख्यमंत्री ने गुरूनानक जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक जी ने कहा था किआन्तरिक साधना ही अनन्त और सर्वशक्तिमान परमात्मा कीप्राप्ति का एक मात्र उपाय है। गुरु-कृपा, परमात्मा कृपा एवं शुभ कर्मों का आचरण इस साधना के अंग हैं। उन्होंने कहा कि गुरुनानक की शिक्षाओं में असाधारण राष्ट्र-प्रेम परिलक्षित होता है।
उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है और समाज का मार्गदर्शन कर रही है। वहीं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने संदेश में नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संतों और महात्माओं से अपनी शिक्षाओं से पूरे विश्व को दिशा दी है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में आपसी सद्भाव और भाईचारे की परंपरा के अनुसार नानक जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाए।


Download Android App
Download iOS App



