Hyderabad History Sheeter Murder: बचपन के दोस्त ने साथियों संग मिलकर की हिस्ट्रीशीटर की हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर दरांती-चाकू से हमला; Video वायरल

Summary :

तेलंगाना के हैदराबाद में 33 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद नईम की सोमवार रात एक शराब की दुकान के परमिट रूम में बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले नईम की आँखों में मिर्च पाउडर फेंका और फिर दरांती व चाकू से उस पर हमला कर दिया।

तेलंगाना के हैदराबाद में एक 33 साल के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद नईम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले नईम की आंखों में मिर्च झोंकी और इसके बाद दरांती व चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस मुख्य आरोपी महेश समेत छह आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में विस्तार से।

आंख में मिर्ची पाउडर फेंककर धारदार हथियार से किया हमला

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को इस वारदात को एक शराब की दुकान के परमिट रूम में अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि पहले हमलावरों ने नईम की गतिविधियों पर नजर राखी तह और फिर उसे घेरकर मार दिया। इस हत्याकांड में महेश मुख्य आरोपी है और नईम उसका बचपन का दोस्त था। महेश ने अपने 5 साथियों के साथ शराब की दुकान पर पंहुचा था। आरोपियों को देखकर नईम ने भागने की कोशिश, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। आरोपियों ने उसकी आंख में मिर्ची पाउडर फेंका, इसके बाद दरांतियों और चाकुओं से उसपर हमला कर दिया।

हिस्ट्रीशीटर था मृतक नईम

यह पूरी वारदात शराब की दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हॉप गई। इस वीडियो में आप आरोपियों को नईम का पीछा करते हुए देख सकते हो। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों को दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि नईम तेलंगाना के खम्मम जिले के येल्लंदु का रहने वाला था। पुलिस रिकॉर्ड में वह हिस्ट्रीशीटर और राउडीशीटर के तौर पर दर्ज था।

कभी थे अच्छे दोस्त, फिर कैसे बने दुश्मन?

हैदराबाद के बहुचर्चित हत्याकांड में पुलिस जांच से यह सामने आया है कि मृतक हिस्ट्रीशीटर नईम और मुख्य आरोपी महेश कभी जिगरी दोस्त हुआ करते थे और साथ मिलकर जमीन से जुड़े विवाद सुलझाते थे। हालांकि, समय के साथ दोनों के रास्ते अलग हो गए और नईम येल्लंदु छोड़कर हैदराबाद के बांडलागुडा इलाके में ऑटो चलाने लगा। इसके बावजूद, जब नईम ने उन इलाकों में विवादों में शामिल हो रहा था, जहां महेश अपना वर्चस्व कायम करना चाहता था, तो दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया और पुरानी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

6 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मामला तब और गंभीर हो गया जब नईम ने कथित तौर पर महेश को जान से मारने की धमकी दी। इसी रंजिश और खतरे से बचने के लिए महेश ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर नईम की हत्या की साजिश रची। नागोल पुलिस ने मुख्य आरोपी महेश और उसके पांचों साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Also Read: Disha Salian Case Explained: दिशा सालियान केस में 6 साल तक क्या कुछ हुआ, देखें पूरी जानकारी और पिता के आरोप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।