चित्रदुर्ग हादसे में 9 लोगों की जलकर मौत, सीएम सिद्धारमैया ने मुआवजे का किया ऐलान

Summary :

Chitradurga Bus Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में नौ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। Chitradurga Bus Accident: सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए…

Chitradurga Bus Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में नौ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

Chitradurga Bus Accident
Chitradurga Bus Accident

Chitradurga Bus Accident: सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लिखा, चित्रदुर्ग में हुए भयानक हादसे में मरने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

Chitradurga Bus Accident
Chitradurga Bus Accident

मैंने अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली है और उन्हें पीड़ितों की मदद के लिए आने का निर्देश दिया है। इस मामले की जांच की जाएगी, हादसे के कारण का पता लगाया जाएगा और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। मैं एक बार फिर प्रार्थना करता हूं कि इस घटना में घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों और मरने वालों की आत्मा को शांति मिले।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा गया कि चित्रदुर्ग जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से प्रधानमंत्री बेहद दुखी हैं। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

Chitradurga Bus Accident: लापरवाही के कारण हुआ हादसा

बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब सामने से आ रही कंटेनर लॉरी के ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए अपनी लेन छोड़ दी और दूसरी तरफ चला गया। इसी दौरान उसकी सीधी टक्कर प्राइवेट स्लीपर बस से हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और सभी यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने और यात्रियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि ज्यादा कुछ नहीं किया जा सका।

Chitradurga Bus Accident
Chitradurga Bus Accident

Chitradurga Bus Accident: बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत

हादसे की पुष्टि करते हुए आईजीपी रविकांते गौड़ा ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 2 बजे हुई। एक सी बर्ड प्राइवेट स्लीपर कोच बस को सामने से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी, जो डिवाइडर पार करके पूरी रफ्तार से बस से टकरा गया। बाद में फ्यूल लीक होने के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। कुछ यात्री बस से निकलने में कामयाब रहे। हालांकि, करीब आठ यात्री गाड़ी के अंदर फंस गए। इस घटना में कंटेनर ट्रक ड्राइवर की भी मौत हो गई। शुरुआती जांच के अनुसार, कुल नौ लोगों की मौत हुई है, जिसमें आठ बस यात्री और ट्रक ड्राइवर शामिल हैं।

ALSO READ: Delhi School: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, कक्षा 6 से 9 और 11 की कक्षाएं फिर शुरू, 5वीं तक हाइब्रिड मोड जारी

Rahul Kumar Rawat