राजधानी दिल्ली जहां करोड़ो लोग छठ का पर्व मनाते हैं , जिसके लिए दिल्ली सरकार ने अबकी बार कई सुविधाएं मुहैया करवाई है। जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ-साथ शहर में हज़ार से ज्यादा घाटें भी बनवाएं हैं। और इसी बीच देश के बड़े-बड़े नेताओं ने देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी हैं उसी में एक नाम दिल्ली सरकार यानी CM केजरीवाल का भी है जिन्होने दिल्ली वासियों को छठ पर्व की हार्दिक बधाइयां दी।
HIGHLIGHTS POINTS:
- CM केजरीवाल ने दी लोगों को छठ की शुभकामनाएं
- दिल्ली में बनवाएं गए 1000 से ज्यादा घाट
- दिल्ली में बढ़ाई गई कड़ी सुरक्षा
दिल्लीवासियों को दी छठ की बधाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोक आस्था के महापर्व छठ की लोगों को शुभकामनाएं दी है।केजरीवाल ने एक्स पर लोगों को इस महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा‘‘भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। छठी मईया आप सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल रखें, समृद्ध रखें और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।‘‘ उल्लेखनीय है कि रविवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार सुबह को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।दिल्ली सरकार की ओर से लोक आस्था के महापर्व छठ पर यहां एक हज़र से अधिक छठ घाटों का निर्माण किया गया है। छठ घाट पर पूजा अर्चना के साथ-साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रबंध किया गया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



