CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल से निकलते ही सीएम ममता बनर्जी आग-बबूला हो गई। इस दौरान ममता ने कहा है कि हिम्मत है तो बनारस में बीजेपी को हराओ।
इन नेताओं ने छोड़ा INDIA गठबंधन
बता दें कि लगातार INDIA गठबंधन से कोई न कोई नेता अलग होते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पहले पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी ने अकेले बंगाल में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं, पंजाब के आप सीएम भगवंत मान ने भी साफ कह दिया है कि पंजाब में हम अकेले लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगे।


Download Android App
Download iOS App



