राजनीति के गलियारों में अफवाहों का दौर लगातार बना रहता है। कभी किसी के इस्तीफे की खबर तो कभी किसी के उच्च पद मिलने की सूचना। लेकिन खबरों के गिलयारे में हर अफवाहें दम तोड़ देती है। हालंकि राजनीति में किसी गलत खबर का उड़ना कोई नई बात नहीं है। दक्षिण भारत की राजनीति में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र बीते दिनों में सनातन धर्म पर बयान दे कर चर्चा का विषय बन गए थे। जिसके बाद वो किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते है। राजनीति के नुक्कड़ से खबर चली है की उदयनिधि स्टालिन को राज्य में उपमुख़्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस पर एमके स्टालिन ने अपना बयान दिया।
- लोगों के लिए काम कर रहे
- खेल, युवा मामलों के मंत्री
- स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें
उदयनिधि स्टालिन ने खुद अफवाहों को खारिज
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन ने शनिवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। उदयनिधि स्टालिन राज्य के खेल और युवा मामलों के मंत्री हैं। सीएम ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने खुद अफवाहों को खारिज कर दिया है।
युवा शाखा के सम्मेलन के उत्साह
द्रमुक (डीएमके) अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की युवा शाखा के सम्मेलन के उत्साह को कम करने के लिए अफवाहें फैलाई गईं। यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री के खराब स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ होकर राज्य के लोगों के लिए काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App





