भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विधानसभा कक्ष में आयसर और वाल्वो समूह के वीई कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड के प्रबंध संचालक विनोद अग्रवाल भेंट कर उन्हें बताया कि कम्पनी अपने विस्तार के तहत राजधानी भोपाल के बगरोदा में 500 करोड़ रूपये के निवेश से कमर्शियल व्हीकल निर्माण संयंत्र अगले वर्ष शुरू करने जा रही है। उन्होंने बताया कि कम्पनी का करीब 4 हजार करोड़ रूपये का निवेश पूर्व से है।
चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि भोपाल के संयंत्र के लिये भूमि ले ली गई है। संयंत्र में आगामी अक्टूबर 2019 तक उत्पादन शुरू हो जायेगा। वहीं पीथमपुर में स्थापित उनके उद्योग में करीब 25 हजार लोगों को रोजगार दिया गया है। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने औद्योगिक प्रतिनिधियों से कहा कि प्रदेश में निवेश के लिये बेहतर वातावरण उपलब्ध है।
प्रदेश में बड़े उद्योग आ रहे हैं। राज्य सरकार की नीति उद्योग मित्र की है। इस मौके पर मुख्य सचिव बीपी सिंह, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मोहम्मद सुलेमान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसके मिश्रा, अशोक वर्णवाल और विवेक अग्रवाल, ट्रायफेक के प्रबंध संचालक डीपी आहूजा, वीई कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड के राजेन्द्र सचदेवा और एंडर्स हेधर उपस्थित थे।
नवीन हाइड्रो टरबाइन औद्योगिक इकाई का शुभारंभ: उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भोपाल के समीप बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए अंधोसंरचना विकास कार्यों पर लगभग 60 करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं। इस औद्योगिक क्षेत्र को प्रदेश में अग्रणी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में पहचान दिलाई जाएगी।
श्री शुक्ल ने यह बात बगरोदा में स्थापित करीब 25 करोड़ रूपये लागत के हाइड्रो टरबाइन संयंत्र शिमर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 450 उद्योगपतियों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। इसमें से लगभग 60 इकाईयां निर्माणाधीन हैं और यहां अगले 3 माह में सभी औद्योगिक इकाईयों में व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



