कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विषय पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अपने रुख को लेकर बुधवार सुबह फैसला करेंगे।
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दलों की बैठक हुई, हालांकि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विषय पर कोई फैसला नहीं हुआ।
बैठक के बाद इस बारे में पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप को इस पर कल बताया जाएगा।’’
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और सहयोगी दल बुधवार सुबह संसद भवन में मुलाकात बैठक करेंगे जिसमें यह फैसला होगा कि प्रधानमंत्री की ओर से बुलाई गई बैठक में उनका क्या रुख रहेगा।
वैसे, कांग्रेस एवं कई विपक्षी दल एक साथ चुनाव के विचार का अतीत में विरोध करते रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।


Download Android App
Download iOS App



