मुंबई : वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये महाराष्ट्र विधानसभा का आगामी चुनाव मतपत्रों के जरिए कराने की मांग की। वीबीए के नेता एआर अंजारिया ने कहा कि ईवीएम पर भरोसा नहीं रह गया है और यहां तक कि अमेरिका जैसे देशों ने इनका इस्तेमाल बंद कर दिया है।
दलित नेता प्रकाश आम्बेडकर के नेतृत्व वाले इस संगठन को हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव से पहले बनाया गया था। इसमें ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) भी शामिल है। अंजारिया ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे सड़कों पर उतर आयेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव इस साल सितम्बर-अक्टूबर में होना प्रस्तावित हैं।


Download Android App
Download iOS App



