25 जुलाई को सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, NEET-CBSE विवाद पर छात्रों के साथ करेगी सत्याग्रह

Summary :

Congress Candle March on 25 july: कांग्रेस ने 25 जुलाई को NEET और CBSE से जुड़े मुद्दों पर देशभर में जिला स्तर पर कैंडल मार्च और सत्याग्रह का ऐलान किया है। पार्टी छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करेगी और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाएगी। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए छात्रों, युवाओं और अभिभावकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

Congress Candle March on 25 july: कांग्रेस पार्टी ने NEET और CBSE से जुड़े विवादों को लेकर देशभर में बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है। पार्टी 25 जुलाई, शनिवार को सभी जिलों में कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करेगी। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम उन छात्रों और युवाओं के समर्थन में होगा, जिनका फ्यूचर, एग्जाम सिस्टम  में सामने आई गड़बड़ियों और विवादों से प्रभावित हुआ है। कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि हर  प्रदेश इकाई अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम की तैयारी सुनिश्चित करे। पार्टी चाहती है कि यह आंदोलन पूरे देश में एक साथ और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  कांग्रेस के निर्देश के अनुसार, हर जिले में शाम के समय कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस समिति करेगी। मार्च का समापन महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर होगा, जहां सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा और इसका मकसद  छात्रों का समर्थन करना है।

एग्जाम सिस्टम पर उठाए सवाल

कांग्रेस का आरोप है कि देश की एग्जाम सिस्टम  पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पार्टी का कहना है कि एग्जाम  से जुड़े विवादों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में प एग्जाम सिस्टम को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की जरूरत है, ताकि छात्रों का फ्यूचर सुरक्षित रह सके।

कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है। पार्टी का कहना है कि एग्जाम सिस्टम में सामने आई समस्याओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि छात्रों के हितों की अनदेखी की गई है और सरकार इस मामले में प्रभावी कदम उठाने में सफल नहीं रही।

छात्रों और पेरेंट्स  से जुड़ने की अपील

कांग्रेस ने अपने सभी संगठनात्मक विभागों, जिला और ब्लॉक इकाइयों, युवा संगठनों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने को कहा है। इसके साथ ही छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की गई है। पार्टी का मानना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए समाज की व्यापक भागीदारी जरूरी है।

कांग्रेस के अनुसार, यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि छात्रों के फ्यूचर और शिक्षा व्यवस्था में भरोसा कायम रखने के लिए किया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि जब तक एग्जाम सिस्टम को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष नहीं बनाया जाता, तब तक छात्रों की परेशानियां खत्म नहीं होंगी। इसी उद्देश्य से देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह के जरिए छात्रों के साथ एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर जल्द होगा आतंक मुक्त, हिंसक घटनाएं कायरता की निशानी : इंद्रेश कुमार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।