गुजरात कांग्रेस को आज एक ओर बड़ा झटका लगा है शुक्रवार को कांग्रेस के 2 और विधायकों मान सिंह चौहान और सानाभाई चौधरी ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है आपको बता दे कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला के कांग्रेस से दामन छुड़ाने के बाद से बगावत का सिलसिला जारी है ।
इससे पहले गुरुवार को पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था वही गुरुवार को जिन 3 विधायकों के साथ पार्टी के मुख्य सचेतक बलवंत सिंह राजपूत ने इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में जाकर शामिल हो गए है वही बीजेपी ने फौरन ही उनमें से एक को कांग्रेस के अहमद पटेल के खिलाफ राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
बता दे कि गुजरात में अगले माह राज्यसभा के लिए चुनाव होना है। कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में पार्टी के 6 विधायकों के इस्तीफे के बाद 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 51 रह गई है। पटेल को राज्यसभा में चौथी पारी के लिए पहली वरीयता के 48 वोटों की जरूरत होगी। बीजेपी अहमद पटेल की राह मुश्किल करने की कोशिश में है और उसे उम्मीद है कि वह कांग्रेस उम्मीदवार के मतों में सेंध लगा देगी।
आज अमित शाह और स्मृति इरानी ने गुजरात में अगले माह राज्यसभा चुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। गुजरात से राज्यसभा के कुल 11 सदस्यों में स्मृति और दिलीप भाई पांडे तथा कांग्रेस के अहमद पटेल का कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



