वर्चस्व की इस जंग में ‘साइको माया’ को हरा कर आगे निकलीं ‘इशि मां’

Summary :

NULL

आपने अक्सर बॉलीवुड हीरोइनों के बीच प्रतिस्पर्धा की जुंग के बारे में खूब सुना होगा जिसके पीछे अनेकों कारण होते है जैसे लोकप्रियता, स्टेटस, कामयाबी और फिल्मों को हथियाने की होड़। जिसके चलते अभिनेत्रियाँ एक दुसरे से इतनी नफ़रत करने लगती है की एक दुसरे की शकल देखना तक नहीं चाहती पर आज हम आपको बॉलीवुड के बारे में नहीं बल्कि टेलीविज़न जगत की अभिनेत्रियों की ऐसी जंग के बारे में बताने जा रहे है जिसमे मामला सोशल मीडिया पर पोपुलर होने का है।

जी हाँ आजकल अभिनेत्रियाँ अपने से ज्यादा प्रतिद्वंदी अभिनेत्रियों के गिरते-चढते लोकप्रियता के ग्राफ पर ज्यादा नज़र रखी है। इसी विषय में एक नया ट्रेंड आया है सोशल मीडिया के बड़े प्लेटफार्म इन्स्टाग्राम पर फैन फोलोविंग का। अब जिसके जितने ज्यादा फोलोवर है उसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है।

इस जंग के मैदान में एक दुसरे के सामने है टेलीविज़न जगत की दो सबसे खूबसूरत और कामयाब अभिनेत्रियाँ जेनिफ़र विंगेट और दिव्यंका त्रिपाठी। इस ताज़ा लड़ाई में ‘ये है मोहब्बतें ‘फेम ‘दिव्यंका त्रिपाठी ने साइको’ माया यानी जेनिफ़र विंगेट को पछाड़ दिया है।

काफी समय से जेनिफ़र सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फोलो की जाने वाली अभिनेत्री थी पर अब दिव्यंका ने उन्हें दुसरे स्थान पर धकेल कर पहला नंबर अपना कर लिया है।

https://www.instagram.com/p/BW6tU8xAvvF/

दरअसल इंस्टाग्राम में दिव्यांका त्रिपाठी के 50 लाख फॉलोवर हो गए हैं जबकि जेनिफर विंगेट के फॉलोवर 33 लाख हैं। तीसरे नंबर पर हैं मौनी राय। इनके 32 लाख फॉलोवर हैं।

https://www.instagram.com/p/BVzjRWgF_2p/

ये जेनिफ़र के लिए कितनी चिंता का विषय है ये तो उनसे बेहतर कोई नहीं जानता पर वर्चस्व की जंग जारी है। आप सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाओं के माध्यम से जान सकते है मुकाबला कितना कड़ा है।

https://www.instagram.com/p/BWUg6mQAPNA/

हाल ही में खुलासा हुआ था की जेनिफ़र विंगेट टेलीविज़न जगत की सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली एक्ट्रेस है। दरअसल जेनिफ़र विंगेट को उनके सीरियल ‘बेहद’ में अपने मैडम माया के बोल्ड अवतार के कारण खूब लोकप्रियता मिली थी लेकिन अब लगता है टेलीविज़न की प्यारी और खूबसूरत मॉम ‘ईशी मां’ का जलवा उनसे कई आगे बढ़ गया है।

Desk Team