कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी कॉमेडियन के लिए पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके हैं। वहीं अब शो में इतने बदलाव देखने के बाद ऐसा लगता है कि कपिल शर्मा का अब वह समय आ गया है जब उनके लिए खतरे की घंटी अब कुछ समय बाद बजने ही वाली है।
आपको बता दें कि कपिल के लिए जो यह कॉमेडियन आने वाला है यह कपिल शर्मा को देगा टक्कर क्योंकि इस कॉमेडियन का दिन पर दिन सक्सेस ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। यह कॉमेडियन लोगों के बीच बहुत फेमस हो रहा है,आने वाले समय में यह कपिल को करारा जबाव दे सकता है।
आपको बता दें कि संकेत भोसले एक डॉक्टर थे लेकिन कॉमेडी और मिमिक्री के शौक के चलते उन्होंने इसी को अपना करियर बनाने का फैसला किया और डॉक्टरी का पेशा छोड़ दिया। ये कॉमेडियन हैं डॉक्टर संकेत भोसले जो अपनी बड़ी जबरदस्त मिमिक्री के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं। ना सिर्फ लोग बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी संकेत भोसले के टैलेंट से इंप्रैस्ड है। कम ही लोग जानते होंगे कि संकेत भोसले का ‘बाबा की चौकी’ नाम से एक शो भी आता है जिसमें वो संजय दत्त की मिमिक्री करते हैं।
इस शो में अभी तक अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, अजय देवगन, आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई बड़े स्टार्स शिरकत कर चुके हैं।
इन स्टार्र्स के जरिए भोसले के लिए यह शो प्रमोशन का एक बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म कायम हो गया है। जैसे कपिल का शो हो गया था। भोसले कुछ समय पहले भी कपिल शर्मा के शो पर भी नजर आएं थे जहां संकेत ने संजय दत्त की मिमिक्री की थी। उनकी लाजवाब मिमिक्री को देख लोगों ने खूब तालियां बजाई और असली संजय दत्त और नकली संजय दत्त की अवाज में लोग अंतर ही नहीं पहचान पाए। इस सब चीज को देख संजय दत्त भी दंग रह गए थे।



Download Android App
Download iOS App










