केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने लोकसभा चुनाव में ईवीएम को लेकर कांग्रेस द्वारा परोक्ष रूप से सवाल खड़ा करने पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी चुनावी हार पर आत्मचिंतन करने के बजाय जनादेश का अपमान करने का जुगाड़ ढूंढ़ रही है।
नकवी ने कहा, “कांग्रेस के मित्र जब तक देश की हकीकत को नहीं समझेंगे तब तक कांग्रेस का यही हश्र होता रहेगा। कांग्रेस आज भी जनादेश पर आत्मचिंतन करने के बजाय अहंकार का रास्ता अपना रही है और जनादेश को अपमानित करने का जुगाड़ बना रही है।”

उन्होंने कहा, “चुनाव के बाद ‘ईवीएम विलाप मण्डली’ फिर से सक्रिय हो गई है। पहले ईवीएम और वीवीपीएटी पर्चियों को मिलान करने की मांग उठी। जब पर्चियों के मिलान में कहीं भी फर्क नहीं मिला तो शर्मिंदगी के बजाय नये कुतर्कों का बहाना ढूंढने लगे।”
नकवी ने कहा कि जिस नकारात्मक राजनीति ने ‘ग्रैंड ओल्ड पार्टी’ को ‘ब्रांड न्यू फ्लॉप शो’ बना दिया है और उसी नकारात्मक रास्ते पर बिना जमीन के मूड-माहौल को समझे चलते रहेंगे तो उनका बचा-खुचा अस्तित्व भी नहीं रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



