Article 370 पर कांग्रेस नेता का बयान, कहा- लोगों को SC से बहुत उम्मीद Congress Leader's Statement On Article 370, Said- People Have A Lot Of Expectations From SC

Article 370 पर कांग्रेस नेता का बयान, कहा- लोगों को SC से बहुत उम्मीद

Article 370

Article 370: सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुच्छेद 370 पर अपना फैसला सुनाने से कुछ ही घंटे पहले, कांग्रेस नेता रविंदर शर्मा ने कहा है कि लोग Supreme Court से बहुत उम्मीद कर रहे हैं। रविंदर शर्मा ने बताया, “लोग सुप्रीम कोर्ट से बहुत उम्मीद कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट संविधान और लोगों की भावनाओं को सही ढंग से बनाए रखेगा। जम्मू कश्मीर के लोगों के सभी अधिकार जो पहले भूमि और नौकरियों के संबंध में संरक्षित थे, वो अभी उनसे ले लिए गए। राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था। पिछले साढ़े पांच वर्षों से चुनाव नहीं हुए हैं। लोग शीघ्र चुनाव और राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हैं। हम फैसला आने के बाद ही टिप्पणी कर सकते हैं। हम कानून के शासन का सम्मान करते हैं।

  • अनुच्छेद 370 SC के फैसले को सुनाने से पहले ही, कांग्रेस नेता रविंदर शर्मा ने कहा लोग SC से उम्मीद कर रहे हैं
  • SC संविधान और लोगों की भावनाओं को सही ढंग से बनाए रखेगा- रविंदर शर्मा
  • लोग शीघ्र चुनाव और राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हैं- रविंदर शर्मा
  • हम फैसला आने के बाद ही टिप्पणी कर सकते हैं

आज आएगा Article 370 पर SC का फैसला

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ आज Article 370 को निरस्त करने और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ फैसला सुनाएगी। Supreme Court ने 16 दिनों तक दलीलें सुनने के बाद 5 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। केंद्र सरकार ने Article 370 को निरस्त करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले प्रावधान को निरस्त करने में कोई संवैधानिक धोखाधड़ी नहीं हुई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।