Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

PM नेतन्याहू ने किया Hamas के लोगों से आत्मसमर्पण करने का आह्वान

Summary :

पिछले काफी समय से इजराइल-हमास (Israel-Hamas) के बीच जंग जारी है। इसमें अबतक कई लोगों की जान जा चुकी है।इस दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास आतंकवादियों से इजरायली सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण करने और गाजा में हमास नेता याह्या सिनवार के लिए अपने जीवन का बलिदान नहीं करने का आग्रह किया। PM नेतन्याहू ने किया Hamas के लोगों से आत्मसमर्पण करने का आह्वान हमास के कई आतंकवादियों ने सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया- PM आपको बता दें इज़राइली रक्षा बल (आईडीएफ) दक्षिण गाजा में खान यूनिस क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं, जहां सिनवार के छिपे…

पिछले काफी समय से इजराइल-हमास (Israel-Hamas) के बीच जंग जारी है। इसमें अबतक कई लोगों की जान जा चुकी है।इस दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास आतंकवादियों से इजरायली सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण करने और गाजा में हमास नेता याह्या सिनवार के लिए अपने जीवन का बलिदान नहीं करने का आग्रह किया।

  • PM नेतन्याहू ने किया Hamas के लोगों से आत्मसमर्पण करने का आह्वान
  • हमास के कई आतंकवादियों ने सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया- PM

आपको बता दें इज़राइली रक्षा बल (आईडीएफ) दक्षिण गाजा में खान यूनिस क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं, जहां सिनवार के छिपे होने की सूचना है।नेत्यानाहू का बयान आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ हरजी हलेवी के एक बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसे संकेत हैं कि हमास ढह रहा है।

इज़राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा….

प्रधानमंत्री ने रविवार को एक वीडियो बयान में कहा, पिछले कुछ दिनों में, हमास के दर्जनों आतंकवादियों ने हमारी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने अपने हथियार डाल दिए और खुद को हमारे बहादुर सैनिकों के हवाले कर दिया।आईडीएफ खान यूनिस क्षेत्र में हर घर की तलाशी ले रहा है क्योंकि ऐसी खुफिया रिपोर्टें थीं कि याह्या सिनवार खुद को छिपाकर मानवीय सहायता वाहन में दक्षिण गाजा भाग गया था।इज़राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने पहले कहा था कि याह्या सिनवार को मार दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner