बैल बना दूल्हा तो गाय बनी दुल्हन, Maharashtra से Madhya Pradesh पहुंची बारात

Summary :

Cow Bride Bull Groom Marriage Video: खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर महेश्वर गांव में गाय और बैल की यह अनोखी शादी हुई है। गाय और बैल की शादी वीडियो अनोखी शादियों से जुड़े तमाम किस्से हमारे सामने आते हैं। अब एक गाय और बैल की शादी की खूब चर्चा हो रही है। इस शादी में गाय दुल्हन की तरह सजी थी और बैल को दूल्हे की तरह सजाया गया था। फिर बारात निकाली गई। वायरल वीडियो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का है मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर महेश्वर गांव में गाय…

Cow Bride Bull Groom Marrige Video

Cow Bride Bull Groom Marriage Video: खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर महेश्वर गांव में गाय और बैल की यह अनोखी शादी हुई है।

Cow Bride Bull Groom Marriage Video

गाय और बैल की शादी वीडियो

अनोखी शादियों से जुड़े तमाम किस्से हमारे सामने आते हैं। अब एक गाय और बैल की शादी की खूब चर्चा हो रही है। इस शादी में गाय दुल्हन की तरह सजी थी और बैल को दूल्हे की तरह सजाया गया था। फिर बारात निकाली गई।Cow Bride Bull Groom Marriage Video

वायरल वीडियो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का है

मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर महेश्वर गांव में गाय और बैल की यह अनोखी शादी हुई है। महाराष्ट्र के जलगांव जिले से बारात आई। जिसमें 50 से अधिक लोग गांव के भरवाड़ समाज और मालधारी समाज के लोगों ने यह अनोखा आयोजन किया था।

Cow Bride Bull Groom Marriage Video

अहिल्या माता की नगरी महेश्वर में कराई गई थी शादी

महाराष्ट्र राणा भगत ने कहा कि उन्हें विचार आया कि गाय और बैल की शादी कराई जाए। पुराने ऋषि महात्मा गाय और बैल का विवाह कराते रहते थे। इसे शिव विवाह माना जाता है। उन्होंने बताया कि हमने अहिल्या माता की नगरी महेश्वर में गाय बैल का विवाह कराया है। इसमें सभी समाज के लोग शामिल हुए हैं।

Cow Bride Bull Groom Marriage Video

ग्रामीण ने इस अनोखी शादी को शिव विवाह नाम दिया

ग्रामीण ने इस विवाह को शिव विवाह नाम दिया है। इस शादी में गाय (नंदिनी) से शादी करने के लिए बैल (नंद किशोर) बारात लेकर पहुंचे और पूरे विधि-विधान से शादी हुई। दोनों की उम्र करीब 12 महीने बताई जा रही है। शादी में दूल्हा-दुल्हन बरात और डीजे सब कुछ था। सब मिलकर डांस करते हुए खुशी-खुशी शादी में शामिल हुए।

Cow Bride Bull Groom Marriage Video

शादी को लेकर लोग दिखे उत्सुक

हालांकि यह अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है। शादी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता भी नजर आई। वहीं शादी का आयोजन करने वाले महाराष्ट्र निवासी राणा भगत ने कहा कि जब मैं गुजरात से महाराष्ट्र आया तो मैंने सोचा कि महेश्वर में अनुष्ठान करूंगा। पुराने जो ऋषि महात्मा थे। वह गए और बैल का विवाह कराते थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team