IIT-BHU छात्रा मामले में ABVP पर कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए आरोप,दर्ज हुआ केस

IIT-BHU छात्रा मामले में ABVP पर कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए आरोप,दर्ज हुआ केस

IIT BHU में छात्रा के साथ हुई अभद्रता मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने RSS के छात्र विंग ABVP के लोगों पर आरोप लगाया है। इसे लेकर ABVP छात्रों में गुस्सा है। उन्होंने अजय राय के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए लंका थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में ABVP ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ शिकायत की है जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Screenshot 13

BHU में IIT की छात्रा के साथ हुई थी छेड़खानी

दरअसल काशी के BHU में IIT की छात्रा के साथ बुधवार की रात तीन युवकों ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने छात्रा के कपड़े उतरवाकर अश्लीलता की थी। उसका वीडियो भी बनाया था। इस घटना को लेकर छात्रों में बहुत गुस्सा है। BHU में हुई इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ABVP और RSS पर हमला बोला। उन्होंने दोनों संगठन के लोगों इस मामले में शामिल होने के पर आरोप लगाए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा घटना में ABVP के लोग शामिल

अजय राय ने कहा कि जितने भी विश्वविद्यालय है उनको खराब कर दिया गया है। RSS के लोगों को बैठा दिया गया है। जहां तक मेरी जानकारी है BHU में छात्रा के साथ हुई इस घटना में ABVP के लोग शामिल हैं। मामले में जो नाम आ रहा है, वह ABVP और RSS के लोगों का है।

चल रही है जाँच

अजय राय का बयान सामने आने पर ABVP के कार्यकर्ता अपना आप खो बैठे हैं। उन्होंने लंका थाने पर अजय राय के खिलाफ शिकायत की है। लंका के प्रभारी एसओ ने कहा है कि कंप्लेन मिली है और जांच की जा रही है। जांच पूरी होते ही कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + twenty =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।