दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन को आज 51वां दिन है। कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस आज देशभर में ‘किसान अधिकार दिवस’ मना रही है। कांग्रेस पार्टी की सभी राज्य इकाई अपने राज्यों में राजभवन और केंद्रशासित प्रदेशों में एलजी के घरों का घेराव करने वाली हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के समर्थन में आज खुद सड़कों पर उतरने वाले हैं।
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लोगों से इस सत्याग्रह से जुडने की अपील करते हुए ट्वीट किया, देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे हैं। आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर रहा है। आप भी जुड़िए और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिये।
देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सत्याग्रह कर रहे हैं।
आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर रहा है।
आप भी जुड़िये और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिये।#SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/3EG34bUQxm
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 15, 2021
पार्टी के एक नेता के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को चंदगी राम अखाड़ा में इकट्ठा होने के लिए कहा गया है, जहां से एक मार्च एलजी के घर की ओर जाएगा और राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मार्च का नेतृत्व करेंगे।
कृषि कानूनों और देश में पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस आज किसान अधिकार दिवस मना रही है, जिसके तहत देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को राहुल गांधी ने केंद्र पर किसानों को नष्ट करने की साजिश का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार अपने ‘दो-तीन मित्रों’ को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



