भारत में कोरोना के 123 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 876 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को यह जानकारी दी। सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में वायरस से चार मरीजों की मौत के मामले सामने आए हैं, जिसमें दो मौतें दिल्ली और एक-एक गुजरात और महाराष्ट्र में हुई हैं। पिछले साल पांच दिसंबर तक कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों तक सिमट गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप और ठंड की वजह से संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई।
- भारत में कोविड के 123 नए मामले सामने आए हैं
- संक्रमित मरीजों की संख्या 876 हो गई है
- 24 घंटे की अवधि में वायरस से 4 की मौत के मामले सामने आए
- दो मौतें दिल्ली और एक-एक गुजरात और महाराष्ट्र में हुई हैं
कोरोना का फैला डेल्टा स्वरुप
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर के बाद एक दिन में सर्वाधिक 841 मामले 31 दिसंबर को सामने आए थे जो मई 2021 में आए मामलों का 0.2 प्रतिशत थे। देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरुप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मौतें हुई थीं।
देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोविड से करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।
क्या कहता है डेटा
कोरोना 7 मई, 2021 को 4,14,188 मामले और 3,915 मौतें दर्ज की गई थीं, जो भारत के इतिहास में दैनिक मामलों का सबसे चरम था। 2020 की शुरुआत में महामारी शुरू होने के बाद से, 4.5 करोड़ से अधिक लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं और 5.3 लाख से अधिक मौतें दर्ज की गईं। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है, जिसकी राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





