JEE Main : जेईई-मेन परीक्षा में इतने छात्रों ने मारी बाजी, मिले पुरे 100 अंक

Summary :

JEE Main : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन (JEE Main) में 23 उम्मीदवारों ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं जिनमें से अधिकतम प्रतिभागी तेलंगाना से हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को यह घोषणा की। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले संस्करण में 11.70 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। Highlights 23 उम्मीदवारों ने पूरे 100 अंक हासिल किए 11.70 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए थे शामिल अधिकतम प्रतिभागी तेलंगाना से हैं 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा   इन राज्यों के प्रतिभागियों ने मारी बाजी जिन प्रतिभागियों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किए उनमें से सात तेलंगाना…

JEE Main : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन (JEE Main) में 23 उम्मीदवारों ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं जिनमें से अधिकतम प्रतिभागी तेलंगाना से हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को यह घोषणा की। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले संस्करण में 11.70 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

Highlights

  • 23 उम्मीदवारों ने पूरे 100 अंक हासिल किए
  • 11.70 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए थे शामिल
  • अधिकतम प्रतिभागी तेलंगाना से हैं
  • 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा

 

इन राज्यों के प्रतिभागियों ने मारी बाजी

JEE Main
JEE Main

जिन प्रतिभागियों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किए उनमें से सात तेलंगाना से, दो हरियाणा से, तीन-तीन आंध्र प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से, दो दिल्ली से और एक-एक गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु से हैं। एनटीए अधिकारियों के अनुसार, एनटीए स्कोर सामान्य तरीके से प्राप्त अंकों के प्रतिशत के समान नहीं होते हैं।

इन भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा

JEE Main
JEE Main

परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

इन देशो में भी आयोजित हुई JEE Main परीक्षा

JEE Main
JEE Main

परीक्षा भारत के बाहर मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस/अबुजा, कोलंबो, जकार्ता, मॉस्को, ओटावा, पोर्ट लुइस, बैंकॉक और वाशिंगटन में भी आयोजित की गई थी।
परीक्षा पहली बार अबू धाबी, हांगकांग और ओस्लो में आयोजित की गई थी।
परीक्षा का पहला संस्करण जनवरी-फरवरी में आयोजित किया गया था

JEE Main दूसरा संस्करण कब होगा आयोजित

JEE Main
JEE Main

दूसरा संस्करण अप्रैल में आयोजित होने वाला है। जेईई-मेन्स प्रश्नपत्र एक और प्रश्नपत्र दो के परिणामों के आधार पर उम्मीदवारों को जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए चुना जाएगा जो 23 प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश पाने के लिए एकमात्र परीक्षा है।

 

आधिकारिक वेबसाइट : https://jeemain.nta.nic.in/

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News