देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 48 लाख के पार, अब तक 80 हजार के करीब लोगों की मौत

Summary :

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,46,428 तक पहुंच गई है वहीं अब तक इस वायरस से 79,722 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बरकरार है। हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं दुसरी तरफ कोरोना से निजात पा रहे मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 लाख के करीब हो चुका है वहीं इस महामारी से 80 हजार के करीब लोगों की मौत हो चुकी है।
सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,46,428  तक पहुंच गई है वहीं अब तक इस वायरस से 79,722 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 92,071 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या साढ़े 48 लाख के पार हो गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 1,136 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 80 हजार के करीब हो चुका है।
देश में रविवार के मुकाबले सोमवार को संक्रमितों और मृतकों की संख्या में आंशिक कमी आयी है। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कोरोना संक्रमितों और मृतकों की संख्या में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ोतरी हो रही है और हर दिन रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े आ रहे है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय  द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है 48,46,428  मामलों में  9,86,598 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 37,80,108 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

संसद मानसून सत्र : प्रणब मुखर्जी एवं अन्य दिवंगत नेताओं को दी गयी श्रद्धांजलि, कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित

Desk Team