रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और एचसीएल टेक के शेयरों में बढ़त से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ गया। सकारात्मक वैश्विक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 340.10 अंक या 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,194.65 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.15 अंक या 0.78 प्रतिशत के लाभ से 11,553.60 अंक पर कारोबार कर रहा था।
दिल्ली हिंसा : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद को किया गिरफ्तार
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत चढ़ गया। टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एसबीआई ओर इंडसइंड बैंक के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, मारुति, बजाज ऑटो और नेस्ले इंडिया के शेयर नुकसान में थे।


Download Android App
Download iOS App



