नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 23 जून को कॉनम यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इन बार NTA ने परीक्षा के 16 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया है। इससे पहले NTA ने फाइनल आंसर-की भी जारी की थी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है। आइए जानते हैं, रिजल्ट कैसे चेक करें।
CUET UG 2026: कब हुई थी परीक्षा?

देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 तक किया गया था। हालांकि, कुछ केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतों और प्रशासनिक कारणों के चलते 6 और 7 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। आपको बता दें कि इसी परीक्षा के स्कोर के आधार पर छात्रों को देश की केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और अन्य संबद्ध यूनिवर्सिटियों के ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन मिलता है।
NTA CUET Result: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CUET की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे “CUET UG Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक न्य लॉगिन पेज खुलेगा।
- इस पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्म तिथि) दर्ज करें।
- फिर कैप्चा कोड डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपके सामने रिजल्ट आ जाएगा।
- इसे आप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।
CUET UG Score Card 2026: रिजल्ट आने के बाद क्या करें?

सीयूईटी यूजी (CUET-UG) का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद डीयू (DU), बीएचयू (BHU) और जेएनयू (JNU) जैसे देश के बड़े विश्वविद्यालय अपना-अपना काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेंगे। छात्र संबंधित यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिशन से जुड़ी सभी जरूरी तारीखें और विवरण देख सकेंगे।


Download Android App
Download iOS App




