मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के करीबी सहयोगी को कन्नूर के (केरल) एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शख्स की पहचान मोहम्मद अल्ताफ अब्दुल लतीफ सईद के रूप में हुई है ।
लतीफ सईद पर आरोप है कि वह अनीस इब्राहिम के इशारे पर फिरौती के लिए कारोबारियों को धमकाता था। अधिकारी ने बताया कि लतीफ सईद को गिरफ्तार करने के बाद एईसी के अधिकारी लतीफ को मुंबई लाया गया। जहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि 16 अगस्त तक लतीफ को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इब्राहिम की ओर से लतीफ सईद अंतरराष्ट्रीय काम देखता हैं। उसके पास से 2 भारतीय पासपोर्ट भी मिले है। वह इसके जरिए दुबई आया जाया करता था।लतीफ भारत और विदेश में बसे सभी गैंग्स्टरों के संपर्क में था। अनीस इब्राहिम के चल रहे बाकी गतिविधियों की जांच पड़ताल में क्राइम ब्रांच जुटी है।


Download Android App
Download iOS App



