सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के नाम से एक इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने सोशल एक्टीविस्ट सोनम वांगचुक के सपोर्ट में अपनी बात रखी है और सरकार पर भी तीखे कमेंट किए हैं। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया है कि पोस्ट शेयर करने के कुछ ही समय बाद उन्होंने उसे डिलीट कर दिया। लेकिन अगर फैक्ट की बात करें तो ये दावा पूरी तरह गलत साबित हुआ।
वायरल स्क्रीनशॉट निकला फर्जी
Deepika padukone posted an Instragram story for Sonam wangchuk ?.
She took a dig on Narendra Modi also because of his cameo in Dhurandhar 2 ??
No wonder why she never posted a story in support of Dhurandhar. Her leftist behaviour is visible in every move.🙏 pic.twitter.com/RDdQPvCXAU
— Courageous (@CourageousRo) July 15, 2026
फैक्ट-चेक में सामने आया है कि दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसी कोई स्टोरी पोस्ट नहीं की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट एडिट किया गया है और इसका असल जिंदगी से कोई लेना देना नहीं है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ महीनों में दीपिका के नाम पर वायरल हुआ यह दूसरा फर्जी स्क्रीनशॉट है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी के मन में काफी नेगेटीव चीजें भर दी हैं।
फेक पोस्ट में क्या किया गया दावा?
वायरल स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि दीपिका ने सोनम वांगचुक की एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “वह भूख हड़ताल पर हैं और हम सिर्फ स्क्रॉल कर रहे हैं।” इसके बाद पोस्ट में सवाल उठाया गया कि इस मुद्दे पर कोई चर्चा क्यों नहीं हो रही है और देश के लोकतंत्र को लेकर भी कमेंट किया गया है। इसके अलावा स्क्रीनशॉट में एक पॉलिटीकल कमेंट भी जोड़ा गया, जिसमें एक नेता पर इन्डायरेक्ट निशाना साधते हुए कहा गया कि फिल्मों के जरिए किसी असफल नेता की इमेज नहीं बदली जा सकती। हालांकि, इस पूरे मैसेज का दीपिका पादुकोण से कोई लेना-देना नहीं है।
लोगों ने बिना फैक्ट जानें किया शेयर

यह फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया क्योंकि कई लोगों ने इसकी सच्चाई जांने बिना इसे शेयर करना शुरू कर दिया। वायरल होने की एक बड़ी वजह यह भी रही कि सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने ऑफिशियल तौर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 16 जुलाई तक मिली जानकारी के अनुसार दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे कई पॉपुलर कलाकारों ने इस मुद्दे पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। इसी वजह से कई लोगों को यह एडिटेड स्क्रीनशॉट पहली नजर में असली नजर आया।
पहले भी राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा में रही हैं दीपिका

यह पहला मौका नहीं है जब दीपिका पादुकोण का नाम किसी पॉलिटीकल या सोशल मुद्दे से जोड़ा गया हो। जनवरी 2020 में जेएनयू परिसर में छात्रों पर हुए हमले के बाद वह यूनिवर्सीटी पहुंची थीं और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच मौजूद रहीं। हालांकि, उस दौरान उन्होंने कोई ऑफिशियल भाषण या ऑफिशियल बयान नहीं दिया था। इसके बावजूद उनके इस कदम को लेकर देशभर में पॉलिटीकल बहस छिड़ गई थी।
क्या है कन्क्लूज़न?

फिलहाल मौजूदा तथ्यों के आधार पर यह साफ है कि सोनम वांगचुक के सपोर्ट में दीपिका पादुकोण द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करने का दावा गलत है। वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट फर्जी है और एक्ट्रेस ने ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App




