उत्तर प्रदेश में घूसखोरी का भंडाफोड़ किया गया है। वाराणसी में एंटी करप्शन टीम ने GST विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह (Ambika Singh) को 50,000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान अंबिका सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की भी कोशिश की है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके थाने लाया गया। आरोप है कि अंबिका ने एक व्यापारी से GST रिटर्न भरने और फाइल निपटारे के लिए रिश्वत मांगी थी।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, बजरडीहा के रहने वाले अजय कुमार मौर्य ‘ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर हैं। उन्होंने फरवरी 2023 में अपना जीएसटी (GST) रिटर्न समय पर भर दिया था। लेकिन कुछ आपत्तियों की वजह से उनकी फाइल दोबारा जांच के लिए जीएसटी ऑफिस पहुंच गई। अंबिका सिंह ने इस मामले का निपटारा करने के बजाय अजय कुमार मौर्य से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
कैसे पकड़ी गई GST डिप्टी कमिश्नर?
अजय कुमार ने रिश्वत देने से मना किया, लेकिन उनपर दबाव बनाया गया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। योजना के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अंबिका सिंह को रिश्वत के पैसे देने के लिए भेलूपुर क्षेत्र स्थित दादा रेस्टोरेंट बुलाया। वहां अंबिका सिंह ने जैसे ही 50 हजार रूपये का लिफाफा थामा, वहां मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें धर दबोचा।
अरी दादा! कमिश्नर साहिबा ही 50000 की रिश्वत लेते पकड़ी गयी 👇
वाराणसी जिले की जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह सुबह-सुबह चाय की टपरी पर 50 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ी गई
बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गई विजिलेंस टीम #varanasi pic.twitter.com/XBz11Mj9RK
— ocean jain (@ocjain4) July 16, 2026
महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई
विजिलेंस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अंबिका सिंह ने उनके चंगुल से भागने की कोशिश भी की। इस दौरान उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की। ये दृश्य देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई। विजिलेंस टीम उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। अंबिका के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




